Exclusive:- एसिया अध्यक्ष के भांजा अजय अग्रवाल की रियल एस्टेट कंपनी में लगा है जेल में बंद जीएसटी घोटाले के आरोपी विक्की भालोटिया का पैसा, ईडी की जांच में खुल सकते है सफेदपोश घोटालेबाजों की पोल

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: बीते दिनों जीएसटी घोटाले में जमशेदपुर सहित पुरे राज्य में हुए ताबड़तोड़ ईडी की छापेमारी के बाद अब इस घोटाले की तार परत दर परत जुड़ती जा रही है। जीएसटी घोटाला में चर्चित अभियुक्त विक्की भालोटिया ने जीएसटी घोटाले का पैसा रियल स्टेट कंपनी में भी लगाया है। एसिया अध्यक्ष इंदर अग्रवाल के भांजा की अजय अग्रवाल की कंपनी ग्रीन वाटिका कंस्ट्रक्शन प्रा.लि. के मालिक अजय अग्रवाल शहर से निवेशकों के करीब 45 करोड़ रूपये लेकर रूफुचक्कर हो चुके है। अब ईडी की जांच में जीएसटी घोटाला का पैसा निवेश होने की बाते सामने आ रही है। बता दें कि अजय अग्रवाल एक माह पहले परिवार समेंत शहर से फरार हो गये है। उनकी कंपनी ग्रीन वाटिका प्रोजेक्ट के एग्रीमेंट के अनुसार करीब दो दर्जन फ्लैट का एग्रीमेंट विक्की भालोटिया के साथ है। अब ईडी इस निवेश की फाईलें खंगाल रही है। ईडी सूत्रों की माने तो रियल एस्टेट के इस कारोबारी के प्रोजेक्ट में जीएसटी घोटाला का पैसा खपाया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in


पारिवार के साथ हो गये है फरार


अजय अग्रवाल निवेशकों के पैसे लेकर पत्नी और बच्चों के साथ परार हो चुका है। उसके कंपनी में अजय अग्रवाल के साथ सोनम अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, सुमित्रा अग्रवाल शामिल है। आदित्यपुर के उमेश टावर में इसका कार्यालय था। इधर जिन निवेशकों का पैसा लेकर अजय अगव्राल फरार हुआ है उनके द्वारा शिकायत भी की गयी है। जिसकी जांच चल रही है।


क्या जीएसटी घोटाले में फंसने के डर से भागा अजय

See also  JPSC-JSSC धांधली पर सियासी बवाल, बेसरा ने JMM नेताओं के इस्तीफे की मांग की


पुरे प्रकरण में अब यह बात सामने आ रही है कि बड़े पैमाने पर हुए जीएसटी घोटाले में विक्की भालोटिया का पैसा निवेश करना अजय अग्रवाल के लिए मुसीबत पैदा कर दिया था। अजय अग्रवाल के साथ जीएसटी की गड़बड़ी में आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के कुछ बड़े उद्यमी का नाम उछल सकता था। जिसको देखते हुए वह शहर छोड़ भाग गया है। सूत्रों की माने तो उसे भगाने में ही शहर के नामचीन उद्यमी का हाथ बताया जा रहा है। अब ईडी की जांच पुरी होने के बाद ही यह खुलासा हो पायेगा कि जीएसटी घोटाले में विक्की भालोटिया के साथ और कौन कौन शामिल थे।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed