सरस्वती शिशु विद्या मंदिर शास्त्रीनगर में हुआ दादा-दादी,नाना-नानी सम्मान समारोह का आयोजन

0
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर शास्त्रीनगर ब्लॉक – 4 में स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यालय में शनिवार के दिन विद्यार्थियों ने दादा-दादी,नाना-नानी के चरण धोकर एवं आरती उतार कर दादा-दादी,नाना-नानी का पूजन कर सम्मानित किया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष श्याम किशोर सिन्हा एवं प्रधानाचार्य द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया । इसके पश्चात छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। उसके पश्चात उपस्थित अतिथियों का परिचय प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार ने कराया। प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए कहा कि विद्यार्थियों में अपने बुजुर्गों के प्रति सम्मान का भाव जागृत करने के उद्देश्य से ही यह कार्यक्रम किया गया है। पाश्चत्य शिक्षा कहीं न कहीं भारतीय संस्कार को नष्ट कर रही है। आज की पीढ़ी अपने बुजुर्गों का सम्मान करना भूलती जा रही है बूजिसे पूर्ण स्थापित करने के उदेश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने अपने दादा-दादी, नाना-नानियों का तिलक कर आरती उतारी और उन्हें मिष्टान्न खिलाया।उसके पश्चात विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्याम किशोर सिन्हा एवम प्रधानाचार्य द्वारा सभी दादा दादी एवम नाना नानी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद अध्यक्ष श्याम किशोर सिन्हा ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर का उद्देश्य है ऐसे बालक का निर्माण करना जो देशभक्ति के साथ संस्कारवान बनाता है। अंत में सीमा गुप्ता के धन्यवाद ज्ञापन के साथ समापन हुआ.दल। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष श्याम किशोर सिन्हा प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार , के आलवे दर्जनों आचार्य एवम दादा दादी एव सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

 

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed