गेंगेरुली व जोनबनी पंचायत में पेयजल संकट,डीसी से पेयजल व्यवस्था में सुधार करने की मांग

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला: राजनगर प्रखंड के गेंगेरुली व जोनबनी पंचायत के गांवों में पेयजल संकट होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा नेता रमेश हांसदा ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर राजनगर में पीने का पानी व्यवस्था करने की मांग की है। भाजपा नेता रमेश हांसदा ने कहा कि राजनगर प्रखंड में पीने का पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है।जिला में भारी गर्मी के चलते पीने का पानी के लिए लोग तड़पने लगे हैं।पीएचईडी विभाग की लापरवाही से घर घर नल योजना नहीं पहूंचने के कारण लोग पीने का पानी के लिए तरसने लगे हैं। बताया गया गेंगेंरुली पंचायत के सोसोमली गांव में एक सोलर जल मीनार का काम अधूरा कर काम बंद कर दिया जबकि पाइप की लाईन सभी घरों में लगायी गयी है।जोनबनी पंचायत के राजाबासा गांव में एक भी जलमीनार नहीं लगाया गया है। सभी चापाकाल खराब है। लोग पानी के लिए त्राहिमाम कर रहे हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  महुआडांड़ बाजार को नशामुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए पुलिस-जनप्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक, बनी ठोस रणनीति

Thanks for your Feedback!

You may have missed