महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन, गोलपहाड़ी से खासमहल तक गूंजे भगवान महावीर के जयकारे

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महावीर जयंती के पावन अवसर पर दिगंबर जैन समाज, जमशेदपुर द्वारा भव्य शोभायात्रा (रैली) का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा गोलपहाड़ी से प्रारंभ होकर खासमहल तक बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

रैली में बड़ी संख्या में जैन समाज के महिला, पुरुष एवं युवा पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान भगवान महावीर के संदेश “अहिंसा परमो धर्मः”, “जियो और जीने दो” के नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। आकर्षक झांकियों, भजन-कीर्तन और बैंड-बाजों ने रैली की शोभा को और भी बढ़ा दिया।

मार्ग के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा जलपान एवं स्वागत की व्यवस्था की गई थी। समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने भगवान महावीर के आदर्शों को अपनाने और समाज में शांति, अहिंसा एवं सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।

इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि भगवान महावीर के सिद्धांत आज के समय में और भी प्रासंगिक हैं, जिन्हें अपनाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।
पंचायत समिति सदस्य श्वेता जैन की उपस्थिति रही

शोभायात्रा शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसमें प्रशासन का भी सराहनीय सहयोग रहा।

See also  पावर प्लांट से निकली गुड्स ट्रेन हादसे का शिकार, कार को घसीटते हुए मची अफरातफरी

Thanks for your Feedback!

You may have missed