साकची में “श्याम कार केयर” का भव्य उद्घाटन, आधुनिक कार एक्सेसरीज़ की नई सुविधा शुरू

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : शहरवासियों के लिए एक नई सुविधा के रूप में “श्याम कार केयर” का भव्य उद्घाटन दिनांक 28 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को दोपहर 3:00 बजे से किया गया। यह नया शोरूम आर.एस टॉवर, डीसी लाउंज के पास, न्यू कालीमाटी रोड, साकची, जमशेदपुर में स्थित है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

श्याम कार केयर एक्सेसरीज के आधुनिक शोरूम का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री इंदर अग्रवाल (अध्यक्ष आदित्यपुर और स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ) एशिया के एवं शहर के सुप्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आरके अग्रवाल के कमलो द्वारा संपन्न हुआ।

प्रतिष्ठान के मालिक श्री राधेश्याम अग्रवाल एवं उनके पुत्र कुणाल अग्रवाल द्वारा बताया गया कि “श्याम कार केयर” वर्ष 1998 से अपनी विश्वसनीय सेवाओं के लिए जाना जाता रहा है और अब नए स्वरूप में ग्राहकों को बेहतर एवं आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए तैयार है। यहां कार एक्सेसरीज़ से संबंधित विभिन्न उत्पाद एवं सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे वाहन मालिकों को एक ही स्थान पर गुणवत्तापूर्ण समाधान मिल सकेगा। इस शोरूम में कार एसेसरीज जैसे कार सीट कवर,उम्दा क्वालिटी के एलईडी लाइट , एलॉयव्हील एवं सभी तरह के कार डेकोरेशन के समान उच्च क्वालिटी एवं उचित मूल्य में प्राप्त होगा।

उद्घाटन के अवसर पर शहर के गण मान्य अतिथि उपस्थित है जिनमें राजकुमार संघी, प्रवीण गुड़गुटिया, संतोष खेतान ,सुरेश हरनाथका, अनिल गोयल ,सुशील खिरवाल, अनिल रिंगसिया ,विमल रिंगसिया,एडवोकेट राजीव अग्रवाल एवं काफी संख्या में अतिथि उपस्थित थे।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed