जे.आर.डी टाटा स्पोर्ट्स कंपलेक्स में बी.पी.एड छात्राओं का 6 दिवसीय खेल प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

0
Advertisements
Advertisements

आज  जे.आर.डी टाटा स्पोर्ट्स कंपलेक्स में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय, जमशेदपुर बी.पी.एड कोर्स के प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर कि छात्राओं का विभिन्न खेलों स्विमिंग, बास्केटबाल और वाॅलीबाल का 6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कुलपति प्रो इला कुमार के मार्गदर्शन में समापन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन डॉ कामिनी कुमारी को-ऑर्डिनेटर फैकेल्टी ऑफ एजुकेशन के नेतृत्व में किया गया। समापन के दौरान कैप्टन मनीष सिंह स्पोर्ट्स हेड जे.आर.डी टाटा स्पोर्ट्स कंपलेक्स एवं डॉ हसन इमाम मलिक अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल कोच, मैनेजर हेल्थ एंड वैलनेस स्पोर्ट्स डिवीजन टाटा स्टील उपस्थित थे। तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं को वॉलीबॉल का प्रशिक्षण अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं राष्ट्रीय कोच राजीव मिश्रा के द्वारा दिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बी.पी.एड कोर्स कर रहे प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं को इन सभी खेलों का प्रशिक्षण एवं नियमों को विस्तार पूर्वक प्रशिक्षकों के द्वारा बताया गया। समापन के दौरान कैप्टन मनीष सिंह ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम से बी.पी.एड कर रही छात्राओं को खेलों की जानकारी बेहतर तरीके से मिलता है एवं आधुनिक तकनीकों एवं खेल कौशलों को सीखने में सहयोग मिलता है। डॉ हसन मलिक ने कहा कि बी.पी.एड की छात्राओं को इस प्रशिक्षण से बहुत ही लाभ मिला और सभी खेलों के अनुभवी राष्ट्रीय कोचों के द्वारा विभिन्न खेलों के तकनीकों की जानकारी प्रदान की गई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन में बी.पी.एड के विभागाध्यक्ष डॉ सजीत कुमार महतो, सहायक प्राध्यापक मिस्टर गोपाल चक्रवर्ती, डॉ हेमंत कुमार, डॉ सौरव मंडल, कंप्यूटर ऑपरेटर मिस्टर राजकुमार कुंकल का अहम योगदान रहा ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed