15 अगस्त को गोपाल मैदान में भव्य आयोजन, परेड रिहर्सल शुरू; 9:05 बजे फहराया जाएगा तिरंगा

Advertisements

जमशेदपुर :स्वतंत्रता दिवस 2026 के जिला स्तरीय मुख्य समारोह की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सोमवार को गोलमुरी पुलिस लाइन में परेड का पूर्वाभ्यास शुरू हुआ। 10 अगस्त को यहां अभ्यास के बाद 11 से 13 अगस्त तक रिहर्सल बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में होगी। 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल के साथ अभ्यास पूरा होगा। 15 अगस्त की सुबह 09:05 बजे उपायुक्त राजीव रंजन गोपाल मैदान में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। परेड में रैपिड एक्शन फोर्स, जिला आर्म्स पुलिस, झारखंड होमगार्ड, NCC, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स और CRPF की महिला व पुरुष टुकड़ियां शामिल होंगी।14 अगस्त को प्रशासनिक अधिकारी स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिजनों के घर जाकर शॉल व मिठाई देकर सम्मान करेंगे। शहर में वीर शहीदों की प्रतिमाओं की सफाई के बाद माल्यार्पण भी किया जाएगा। इसी दिन सिदगोड़ा टाउन हॉल में स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों की देशभक्ति सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। 15 अगस्त की सुबह स्कूली बच्चे प्रभात फेरी निकालेंगे और जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जिला प्रशासन तथा प्रेस प्रतिनिधियों के बीच फ्रेंडली फुटबॉल मैच खेला जाएगा। शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 15 अगस्त को पूर्वी सिंहभूम जिले में ड्राई डे घोषित किया गया है।बिष्टुपुर का गोपाल मैदान, जिसे पहले रीगल मैदान और आजाद मैदान के नाम से भी जाना जाता था, आजादी के बाद से स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोहों का प्रमुख केंद्र रहा है। यह मैदान शहर के राष्ट्रीय पर्वों से जुड़े पुराने इतिहास और लोकतांत्रिक पहचान का महत्वपूर्ण प्रतीक माना जाता है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

You may have missed