वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट, 3.95 लाख नामों का सत्यापन बाकी; जानें अब क्या करें

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :पूर्वी सिंहभूम जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान 3,95,439 मतदाताओं का भौतिक सत्यापन नहीं हो पाया है। प्रारूप मतदाता सूची के अनुसार जिले में फिलहाल 15,11,805 मतदाता दर्ज हैं, जिनमें 7,52,533 पुरुष, 7,59,206 महिला, 66 थर्ड जेंडर और 13,441 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। पुनरीक्षण के दौरान कुल 19,07,244 मतदाताओं की जांच हुई। इनमें 5.57 लाख से अधिक मतदाताओं ने स्वयं और 7.53 लाख से अधिक ने परिजनों के माध्यम से सत्यापन कराया। जिन लोगों का नाम छूट गया है या संशोधन जरूरी है, उन्हें चुनाव आयोग ने दोबारा मौका दिया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

22 और 23 अगस्त 2026 को सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ फिर उपलब्ध रहेंगे। दावा और आपत्ति की अवधि 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक है, जबकि 15 अगस्त 2026 को पंचायत भवनों और शहरी वार्डों में ग्राम सभा व बैठकें होंगी। 25 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक घर-घर सत्यापन किया जाएगा और अंतिम मतदाता सूची 7 अक्टूबर 2026 को जारी होगी। जिन लोगों का बूथ पर पहुंचना संभव नहीं है, वे वोटर हेल्पलाइन ऐप या ऑनलाइन पोर्टल के जरिए फॉर्म-6 और फॉर्म-8 भरकर जरूरी दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं।

फॉर्म-6 नए मतदाता का नाम जोड़ने के लिए है और 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पात्र नागरिक इसे घोषणा-पत्र के साथ जमा कर सकते हैं। फॉर्म-8 का इस्तेमाल नाम या पता सुधारने और पूरे परिवार का नाम एक नजदीकी बूथ पर स्थानांतरित कराने के लिए किया जा सकता है। 9 अगस्त को लगाए गए विशेष शिविरों का उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजीव रंजन ने जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 54 से 65 तक औचक निरीक्षण किया। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं से फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील की.

About The Author

You may have missed