सरकारी दफ्तर में लटका मिला ताला, निरीक्षण करने पहुंचे वित्त मंत्री ने जताई नाराजगी

Advertisements

पलामू : राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर मंगलवार को करीब 12.30 बजे नावाबाजार प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगा मिला और वहां कोई अधिकारी या कर्मचारी मौजूद नहीं था। इस स्थिति पर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए तत्काल पलामू उपायुक्त को फोन कर जानकारी दी। इसके बाद अधिकारियों की पहल पर कार्यालय का ताला खुलवाया गया। निरीक्षण के दौरान अंचलाधिकारी के कार्यालय में नहीं मिलने पर मंत्री ने अंचल से जुड़े कार्यों की जानकारी अंचल निरीक्षक से ली।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

अंचल निरीक्षक ने बताया कि फिलहाल विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के कार्य में पदाधिकारी और कर्मचारी लगाए गए हैं, जिसके कारण कार्यालय में नियमित उपस्थिति प्रभावित हुई है। मंत्री ने इस व्यवस्था पर असंतोष जताते हुए कहा कि सरकारी कार्यालयों में कार्य संस्कृति बेहतर होनी चाहिए। अधिकारियों और कर्मियों को किसी अन्य काम में लगाया गया हो, फिर भी आम लोगों से जुड़े कार्यालयों की व्यवस्था सुचारू रहनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यालय आने वाले ग्रामीणों को किसी तरह की परेशानी न हो और सभी अधिकारी-कर्मी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से पालन करें। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कार्यालय की अन्य व्यवस्थाओं और अंचल से संबंधित कार्यों की भी जानकारी ली।

About The Author

You may have missed