नेपाल की बाढ़ में 6 दिन से लापता झारखंड का मजदूर, परिवार को अब भी सुरक्षित लौटने की उम्मीद

Advertisements

पलामू : मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के बड़ंडा-बरवाडीह गांव निवासी 50 वर्षीय महेंद्र विश्वकर्मा नेपाल में आई बाढ़ के बाद पिछले छह दिनों से लापता हैं। वह करीब दो माह पहले नेपाल के बाणेश्वर स्थित हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में काम करने गए थे। 25 अगस्त के बाद से परिजनों से उनका संपर्क नहीं हो पाया है। पत्नी कलावती देवी के अनुसार, महेंद्र रोज फोन पर परिवार से बात करते थे, लेकिन बाढ़ के बाद अचानक उनका फोन बंद हो गया। कई बार संपर्क की कोशिश के बावजूद बात नहीं हो सकी। इससे परिवार किसी अनहोनी की आशंका से परेशान है, हालांकि पत्नी को अब भी उनके सुरक्षित होने और जल्द लौटने का भरोसा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

महेंद्र की तलाश में उनके छोटे भाई उपेंद्र विश्वकर्मा, नरेश विश्वकर्मा, विनोद विश्वकर्मा और पुत्र लड्डू विश्वकर्मा रविवार को नेपाल के बाणेश्वर पहुंचे और अपने स्तर से खोजबीन कर रहे हैं। परिजनों के मुताबिक अभी तक उनके बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है। पलामू जिला प्रशासन और पुलिस भी उनकी जानकारी जुटाने के लिए संबंधित स्तर पर प्रयास कर रही है। हैदरनगर सांसद प्रतिनिधि डॉ अजय कुमार जायसवाल ने परिजनों से मुलाकात कर मदद का भरोसा दिया। उनकी मौजूदगी में सांसद बीडी राम से भी परिजनों की बातचीत कराई गई। परिजनों को बताया गया कि नेपाल दूतावास और नेपाल के प्रधानमंत्री स्तर पर भी संपर्क किया गया है। महेंद्र की तलाश में नेपाल सरकार भी अभियान चला रही है।

About The Author

You may have missed