108वें वर्ष में भव्य रूप से मनेगा गणेश पूजा महोत्सव, 14 सितंबर से शुरू होंगे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम

Advertisements

जमशेदपुर : कदमा बीएच एरिया में इस वर्ष श्रीश्री गणेश पूजा महोत्सव का 108वां वर्ष धूमधाम और भव्य तरीके से मनाया जाएगा। श्रीश्री गणेश पूजा महोत्सव समिति की ओर से आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 14 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक चलेगा। समिति के अनुसार 14 सितंबर सोमवार को सुबह 9:30 बजे कलश स्थापना, प्राण प्रतिष्ठा और अखंड ज्योति का कार्यक्रम होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में अर्जुन मुंडा तथा सम्मानित अतिथि के रूप में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले, आरके सिन्हा, विनोद सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। इसी दिन शाम 6 बजे मेले का उद्घाटन होगा। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो शामिल होंगे। पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व सांसद सुमन महतो, ईचागढ़ विधायक, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष आर. रवि प्रसाद समेत शहर के कई गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहेंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

14 सितंबर की शाम 7 बजे संगीत कार्यक्रम होगा और रात 8 बजे पंडाल का उद्घाटन किया जाएगा। पंडाल उद्घाटन समारोह में ओडिशा के पूर्व राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सम्मानित अतिथि के रूप में श्री लेदर के निदेशक शेखर डे तथा अशोक नारायण, पिंटू भाटिया, नंदजी प्रसाद, आलिम महतो, रविन्द्र झा (बहु झा), दिवाकर सिंह सहित समिति के ट्रस्टी और शहर के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। 15 सितंबर से 29 सितंबर तक प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान होंगे। सुबह 5:30 बजे सुप्रभात एवं वेद पारायण, 7 से 8 बजे तक अभिषेकम पूजा, 9 बजे सहस्रनाम पूजा, 10 बजे होम पूजा और सुबह 11 बजे आरती व प्रसाद वितरण होगा। धार्मिक अनुष्ठानों को आंध्र प्रदेश के पार्वतीपुरम से आए पुरोहित श्री शशिभूषण शास्त्री संपन्न कराएंगे। सुबह और शाम श्री दुर्गा नादस्वरम ग्रुप, बोब्बिली, आंध्र प्रदेश की ओर से नादस्वरम वादन भी किया जाएगा।

See also  शादी से इनकार और दहेज मांगने का आरोप, युवती की आत्महत्या मामले में मंगेतर व परिवार पर प्राथमिकी

महोत्सव में भजन और विशेष पूजा भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। गुरुवार को रात 9 बजे से जलाराम भजन मंडली की ओर से भजन कार्यक्रम होगा। शुक्रवार को सुहागिन महिलाओं के लिए कुमकुम पूजा होगी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है। शनिवार को श्री साईं सेवा ऑर्गनाइजेशन की ओर से शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक भजन कार्यक्रम होगा। सोमवार को श्री शैलाद्रि कोलाटम ग्रुप की ओर से ललिता सहस्रनाम मंत्रोच्चारण का विशेष कार्यक्रम रखा गया है। समिति ने बताया कि 108वें वर्ष के आयोजन को यादगार बनाने के लिए धार्मिक कार्यक्रमों के साथ सांस्कृतिक आयोजन और मेले की भी व्यापक तैयारी की गई है।

 

About The Author

You may have missed