Gamharia: चोरी के सामान सहित चार आरोपी को गम्हरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा सलाखों के पीछे..

0
Advertisements

Gamharia: सरायकेला जिले के गम्हरिया पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है. पुलिस ने विगत 29 जनवरी की रात हुए चोरी के एक मामले का उद्भेदन करते हुए चोरी की घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है इसके पास से पुलिस ने चुराए गए सामान भी बरामद किए हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

बता दे मामले के संबंध में जानकारी देते गम्हरिया थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्रीरामपुर प्रोडक्ट में 29 जनवरी की रात बाउंड्री वॉल फांद कर चोर गिरोह ने कंपनी में प्रवेश करते हुए कंपनी में रखे मशीन मोटर समेत अन्य कीमती सामानों की चोरी की थी. जिसके बाद मामला दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान प्रारंभ किया. इस दौरान पुलिस ने चोरी घटना में शामिल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. जिनमें मुख्य रुप से राहुल दास, विकास दास, बबलू तांती, मो० मोनू शामिल थे.

 

वही पुलिस ने इनके पास से चुराए गए गैस सिलेंडर, गैस कटर, मोटर पंप, एयर वॉश मशीन समेत अन्य सामान बरामद किए हैं. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इधर गिरफ्तारी को लेकर थाना प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. जिसमें सब इंस्पेक्टर चंदन कुमार, अजय कुमार राय, आरक्षी शिव शंकर कुमार शिव शंकर दास, अशोक यादव शामिल थे.

About The Author

Thanks for your Feedback!