ताजमहल समेत सभी स्मारकों में पांच से 15 अगस्त तक मिलेगा निशुल्क प्रवेश

0
Advertisements

लखनऊ: आजादी के अमृत महोत्सव में देश के सभी स्मारकों, धरोहरों और म्यूजियम को 5 से 15 अगस्त के बीच निशुल्क देखा जा सकेगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के निदेशक एनके पाठक ने यह आदेश जारी किया है। ताजमहल, फतेहपुर सीकरी, आगरा किला और देश के सभी स्मारक, जहां प्रवेश टिकट लेकर किया जाता है, वहां 15 अगस्त तक टिकट काउंटर बंद रहेंगे। पर्यटकों को ताजमहल समेत सभी संरक्षित स्मारकों में निशुल्क प्रवेश मिलेगा। हालांकि ताजमहल नियमानुसार शुक्रवार को पर्यटकों के लिए बंद रहता है। इसलिए ताजमहल में यह सुविधा छह अगस्त को लागू होगी। बाकी स्मारकों में पांच अगस्त से निशुल्क प्रवेश मिलेगा।

एएसआई के निदेशक स्मारक एनके पाठक द्वारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक एएसआई एक्ट 1959 के तहत सेकेंड शिड्यूल में दर्ज स्मारकों और म्यूजियम में 5 से 15 अगस्त तक प्रवेश शुल्क नहीं लगेगा। इस आदेश के बाद ताजमहल देखने वालों को सबसे ज्यादा बचत होगी।

About The Author

See also  दिल्ली में 70 हजार फैंस के बीच 6 घंटे चला दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, बोले- शो रोकने की हुईं कई कोशिशें

Thanks for your Feedback!

You may have missed