तेजस्विन शंकर ने कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, हाई जंप में देश को दिलाया पहला मेडल

0
Advertisements

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 : कॉमनवेल्थ गेम्स के 6ठें दिन भी भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन लाजवाब रहा।हाई जंप में तेजस्विन शंकर ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रमंडल खेलों में पहला पदक जीता। 2.22 मीटर के जंप के साथ इस एथलीट ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। 23 साल के शंकर ने देश के लिए 18वां मेडल जीता।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

तेजस्विन शंकर ने 2.22 मीटर की सबसे ऊंची कूद के साथ देश के लिए मेडल जीता। उन्होंने 2.10 मीटर बाधा को आसानी से पार करके शुरुआत की, लेकिन चार अन्य एथलीट 2.15 मीटर का आंकड़ा पार करने में सफल रहे। शंकर ने अपने पहले ही प्रयास में 2.15 मीटर ऊंची छलांग लगा दी। इसके बाद उन्होंने 2.19 मीटर का छलांग लगाई। इसके बाद उन्होंने 2.22 मीटर का प्रयास किया और छलांग लगाते हुए मेडल की दावेदार पेश कर दी। लगातार 4 जंप करने के बाद वह 2.25 मीटर की ऊंचाई को पार नहीं कर पाए। एक समय गोल्ड मेडल के दावेदार दिख रहे लेकिन इसके बाद उनके साथ से मेडल जाता दिख रहा था, लेकिन बहामास के डोनाल्ड थॉमस भी 2.25 मीटर के प्रयास में सफल नहीं रहे और तेजस्विन ने भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया।

बता दें कि एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने शुरुआत में यूएसए में प्रैक्टिस कर रहे तेजस्विन शंकर को भारतीय टीम से बाहर कर दिया था, क्योंकि उन्होंने भारत की राष्ट्रीय अंतरराज्यीय मीट में भाग नहीं लिया था। इसके बाद उन्होंने इस फैसले को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।आखिर में तेजस्विन शंकर को राष्ट्रमंडल खेल 2022 के लिए भारतीय स्क्वॉड में घायल रिले धावक अरोकिया राजीव के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया था। अब तेजस्विन ने एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया को दिखा दिया है कि उन पर भरोसा करना व्यर्थ नहीं गया।तेजस्विन शंकर तीन दिन पहले ही बर्मिंघम पहुंचे थे।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed