मंईयां सम्मान योजना की 51 लाख से अधिक महिलाओं को मुफ्त दुर्घटना बीमा देने की तैयारी, CM को भेजा प्रस्ताव

Advertisements

रांची : झारखंड की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी 51 लाख से अधिक महिलाओं को मुफ्त दुर्घटना बीमा सुरक्षा देने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में झारखंड ग्रामीण बैंक ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रस्ताव भेजा है। बैंक के चेयरमैन मदन मोहन बरियार ने प्रस्ताव में कहा है कि यदि योजना की सभी लाभुक महिलाओं को झारखंड ग्रामीण बैंक से जोड़ा जाता है, तो बैंक अपने खर्च पर उन्हें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) का लाभ उपलब्ध कराएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बैंक चेयरमैन के अनुसार, लाभुक महिलाओं को बैंक से जोड़ने के एक वर्ष बाद प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) का लाभ देने पर भी विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा, संस्थागत ऋण और स्वरोजगार के अवसर भी मिलने चाहिए। झारखंड ग्रामीण बैंक अब तक करीब 30 हजार लाभुक महिलाओं को करीब 251 करोड़ रुपये का ऋण उपलब्ध करा चुका है। इसके माध्यम से महिलाएं स्वरोजगार और आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को आगे बढ़ा रही हैं।

इस प्रस्ताव को लागू करने के लिए झारखंड सरकार और झारखंड ग्रामीण बैंक के बीच औपचारिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया जाना है। बैंक चेयरमैन मदन मोहन बरियार ने मुख्यमंत्री से प्रस्ताव पर सहमति देने और संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश देने का आग्रह किया है। फिलहाल यह प्रस्ताव है और इसे लागू करने के लिए सरकार की मंजूरी तथा एमओयू की प्रक्रिया पूरी होना बाकी है।

About The Author

You may have missed