व्हाट्सऐप KYC के नाम पर ठगी का जाल, टाटा पावर की चेतावनी से मचा हड़कंप

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : शहर में बिजली उपभोक्ताओं को निशाना बनाकर साइबर ठगी के मामलों को देखते हुए टाटा पावर ने अलर्ट जारी किया है। कंपनी ने बताया कि ठग व्हाट्सऐप पर फर्जी मैसेज भेजकर केवाईसी अपडेट या बिजली कटने का डर दिखा रहे हैं और लोगों को संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने के लिए उकसा रहे हैं। ऐसे लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक होने या बैंक खाते से पैसे चोरी होने का खतरा बढ़ जाता है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कंपनी ने साफ कहा है कि वह कभी भी व्हाट्सऐप, कॉल, एसएमएस या ईमेल के जरिए ओटीपी, बैंक डिटेल या पासवर्ड नहीं मांगती है। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें और अपनी निजी जानकारी साझा न करें। यदि कोई संदिग्ध मैसेज मिले या धोखाधड़ी की आशंका हो, तो तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें या राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें.

About The Author

See also  JPSC परीक्षा घोटाले में बड़ा खुलासा, गिरफ्तार आरोपी पहले भी अपहरण केस में जा चुका था जेल

Thanks for your Feedback!

You may have missed