चार लंबी दूरी की ट्रेनों को मोहाली में अस्थायी ठहराव, दुरंतो एक्सप्रेस का भी बदलेगा रूट

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : अंबाला रेल मंडल के चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर इंफ्रास्ट्रक्चर विकास कार्यों के कारण उत्तर रेलवे प्रशासन ने 10 सितंबर से 15 अक्तूबर के बीच ट्रैफिक ब्लॉक लेने का फैसला किया है। इसके मद्देनजर चक्रधरपुर रेल मंडल से खुलने और गुजरने वाली चार प्रमुख लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों को साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) स्टेशन पर अतिरिक्त अस्थायी ठहराव दिया गया है। टाटानगर-जम्मूतवी एक्सप्रेस और संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस आठ सितंबर से 13 अक्तूबर तक, जबकि जम्मूतवी-टाटानगर एक्सप्रेस और जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस नौ सितंबर से 13 अक्तूबर तक मोहाली स्टेशन पर रुकेंगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

टाटानगर से गुजरने वाली पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस 19 सितंबर को बदले हुए मार्ग से चलेगी, जबकि हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस तीन अक्तूबर को परिवर्तित मार्ग पर चलेगी। वहीं, पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस को तीन दिन समय बदलकर रवाना करने का आदेश दिया गया है।

इधर, चक्रधरपुर रेल मंडल के कांसबहाल-धरुआडीह अप लाइन में मंगलवार को साढ़े पांच घंटे का लाइन ब्लॉक लिया गया। इसके कारण टाटानगर से इतवारी, हटिया और इस्पात समेत छह ट्रेनों को रद्द किया गया। ट्रेनों के रद्द होने से कोल्हान, ओडिशा और बंगाल के सैकड़ों यात्रियों को आवागमन में परेशानी हुई।

About The Author

See also  XLRI ने Financial Times Masters in Management 2026 में 25 पायदान की छलांग लगाकर वैश्विक स्तर पर 33वाँ स्थान हासिल किया

You may have missed