कई वार्डों में सड़क निर्माण का शिलान्यास, विकास कार्यों को लेकर लोगों में उत्साह

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

खूंटी : नगर पंचायत क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों में मंगलवार को पीसीसी और फेवर ब्लॉक पथ निर्माण योजनाओं की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में विधायक राम सूर्या मुंडा, नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टूटी और उपाध्यक्ष शशांक शेखर ने संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण कर योजनाओं का शिलान्यास किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

वार्ड 18 के टंगरा टोली, वार्ड 14 के दादूलघाट, वार्ड 13 के कटहल टोली, वार्ड 5 के साके टोली, वार्ड 7, 8 और 9 में सड़क निर्माण कार्य शुरू किया गया। विधायक राम सूर्या मुंडा ने कहा कि सरकार गांव और शहर दोनों क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर लगातार काम कर रही है और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा।

नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टूटी ने कहा कि सभी वार्डों में जरूरत के अनुसार विकास योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। सड़क बनने से लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और बारिश के दिनों में होने वाली परेशानी कम होगी। कार्यक्रम में कार्यपालक पदाधिकारी सृष्टिदी प्रियंक मिंज, विधायक प्रतिनिधि डिक्सन पूर्ति समेत कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

About The Author

See also  पेनल्टी शूटआउट में टूटा सपना, मोहन बागान से हार के साथ JFC का सुनहरा अध्याय खत्म

You may have missed