शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग तेज, इरफान अंसारी बोले- यही होगी सच्ची श्रद्धांजलि

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार से पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद रहे दिवंगत शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु सिर्फ एक नेता नहीं थे, बल्कि आदिवासियों की आवाज और झारखंड आंदोलन के मजबूत स्तंभ थे। उनका पूरा जीवन जल, जंगल और जमीन की लड़ाई को समर्पित रहा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि शिबू सोरेन ने आदिवासी समाज को संगठित कर उनके अधिकारों के लिए लंबा संघर्ष किया और अलग झारखंड राज्य के गठन में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि गुरुजी को भारत रत्न देना पूरे झारखंड के सम्मान से जुड़ा विषय है और यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

उन्होंने बताया कि शिबू सोरेन लंबे समय से बीमार थे और दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 81 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। मंत्री ने कहा कि आने वाली पीढ़ियां भी उनके संघर्ष और योगदान को हमेशा याद रखेंगी।

About The Author

See also  सुपर 30 के आनंद कुमार ने एजेयू के फ्रेशर्स को दिया मंत्र, पैकेज नहीं, ज्ञान की भूख जगाएं, डिग्री से ज्यादा स्किल्स पर दें ध्यान

You may have missed