डुमरी में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो की हत्या, जंगल में मिला अधजला शव, सड़क जाम कर भड़के ग्रामीण

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

डुमरी : जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष राकेश महतो की हत्या कर दी गई। उनका अधजला शव निमियाघाट थाना क्षेत्र के खाखी जंगल से बरामद हुआ है। प्रारंभिक आशंका है कि हत्या से पहले उनके साथ मारपीट की गई। शव को पेड़-पत्तियों से जलाने की कोशिश भी की गई थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

घटना की खबर फैलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने डुमरी-फुसरो मार्ग को जाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया।

सूचना मिलते ही डुमरी एसडीपीओ सुमित कुमार और निमियाघाट व डुमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास के इलाकों की छानबीन कर रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

राकेश महतो डुमरी क्षेत्र के प्रमुख राजनीतिक चेहरों में से एक थे। जिला परिषद चुनाव जीतने के बाद वर्ष 2016 में वे अध्यक्ष बने थे। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता के रूप में उनकी पहचान थी और क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती थी।

उनकी हत्या की खबर से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर है। पार्टी के जिला अध्यक्ष ने घटना पर नाराजगी जताते हुए पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि राकेश महतो जनता के बीच काफी लोकप्रिय थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ. बिमल कुमार ने एसडीपीओ को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हत्या के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

See also  खरकाई नदी उफान पर, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा; सुरक्षित जगह जाने की अपील

फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed