खरकाई नदी उफान पर, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा; सुरक्षित जगह जाने की अपील

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर : लगातार हो रही बारिश के कारण आदित्यपुर की खरकाई नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। नदी का पानी आदित्यपुर खरकाई ब्रिज से महज कुछ ही फीट नीचे बह रहा है। प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए एहतियात के तौर पर नदी किनारे बसे इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की बात कही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

स्थानीय नागरिकों ने राम बढ़िया बस्ती, भाटिया बस्ती, राधा स्वामी, बाबा आश्रम, भाटिया बस्ती और हरिओम नगर के निचले इलाकों को सबसे अधिक संवेदनशील बताया है। इन इलाकों में बाढ़ का खतरा सबसे ज्यादा है।

शेल्टर होम दुरुस्त करने के निर्देश

आदित्यपुर नगर निगम के नगर आयुक्त ने बताया कि एहतियात के तौर पर शेल्टर होम दुरुस्त करवाने के निर्देश 14 तारीख को ही जारी कर दिए गए थे। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में लोगों को शेल्टर होम में रखा जाएगा और वहां सूखे भोजन का भी प्रबंध किया जाएगा।

स्थानीय लोगों में नाराजगी

वहीं दूसरी ओर स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि अब तक नगर निगम द्वारा माइकिंग कर लोगों को सूचित नहीं किया गया है। साथ ही शेल्टर होम भी पूरी तरह से दुरुस्त नहीं किए गए हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन को समय रहते पुख्ता इंतजाम करने चाहिए ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

नदी में तेज बहाव को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से नदी किनारे न जाने और सतर्क रहने की अपील की है।

About The Author

You may have missed