मंत्री ने जूस पिलाकर खत्म कराया अनशन, देवेंद्र नाथ महतो समेत आंदोलनकारियों ने तोड़ा उपवास

Advertisements

रांची : JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच मंगलवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। रांची सदर अस्पताल में इलाजरत JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो समेत अन्य आंदोलनकारियों ने अपना अनशन समाप्त कर दिया। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने अस्पताल पहुंचकर आंदोलनकारियों को जूस पिलाया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और JLKM विधायक जयराम महतो भी मौजूद रहे। लंबे समय तक अनशन के कारण तबीयत बिगड़ने पर कई आंदोलनकारियों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

आंदोलनकारी JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता और विवादित परीक्षाओं की जांच समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान भी उनकी मांगों को लेकर गतिविधियां जारी रहीं। मंगलवार को मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आंदोलनकारियों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और इसके बाद जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भी अस्पताल में मिल रही चिकित्सा सुविधाओं और आंदोलनकारियों की सेहत की जानकारी ली।

JLKM विधायक जयराम महतो ने भी अस्पताल पहुंचकर आंदोलनकारियों से मुलाकात की, जहां छात्रों ने JPSC और JSSC से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। अनशन समाप्त होने के बाद अब नजर इस बात पर है कि परीक्षा से जुड़े विवादों और आंदोलनकारियों की बाकी मांगों को लेकर सरकार आगे क्या कदम उठाती है।

About The Author

You may have missed