कोल्हान विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति और जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज की पूर्व प्राचार्या प्रोफेसर शुक्ला महांती को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा गया

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):-कोल्हान विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति और जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज की पूर्व प्राचार्या प्रोफेसर शुक्ला महांती को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा गया है। भारतीय महिला दार्शनिक परिषद, वेदान्त रिसर्च सेंटर और भाषा विज्ञान संकाय, सरला बिड़ला विश्वविद्यालय, राँची के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में शैक्षणिक एवं अकादमिक प्रशासन के क्षेत्र में डॉक्टर महांती के उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रोफेसर सोहनराज लक्ष्मी देवी तातेड़ (राजस्थान) लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2021-22 से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और साढ़े ग्यारह हजार की सम्मान राशि प्रदान की गई। उनकी उपलब्धियों का जिक्र करते हुए भारतीय महिला दार्शनिक परिषद ने उनके व्यक्तित्व को प्रेरणास्पद बताया। प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार साहू ने कहा कि यह उपलब्धि कॉलेज परिवार सहित पूरे राज्य के लिए प्रसन्नता और गौरव का विषय है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज के शिक्षा संकाय की सहायक प्रध्यापक सुश्री शांति मुक्ता बारला ने चौथे नेशनल मास्टर्स गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि सुश्री बारला ने तिरुवनंतपुरम में 18 से 22 मई तक आयोजित इस नेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। तीन सौ मीटर और अस्सी मीटर की हर्डल रेस में गोल्ड मेडल, ट्रिपल जंप में सिल्वर मेडल, चार गुड़े चार सौ मीटर और चार गुड़े सौ मीटर की रिले रेस में ब्रॉंज मेडल सहित कुल पांच मेडल पाकर उन्होंने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। पहले भी उन्होंने कई पदक और सम्मान अर्जित किये हैं। कॉलेज परिवार सहित पूरे शहर के लिए यह गर्व की बात है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed