उपायुक्त- सह- जिला दण्डाधिकारी के निर्देशानुसार अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध जिले में चलाया जा रहा जांच अभियान

0
Advertisements

▪️जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में चलाये गए जांच अभियान में 13हाईवा जब्त, लगभग 6 लाख रुपये लगाया गया जुर्माना

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

जमशेदपुर (संवाददाता ):-राज्य सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में उपायुक्त- सह- जिला दण्डाधिकारी श्रीमती विजया जाधव के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिनेश रंजन के नेतृत्व में खनिजों के अवैध परिवहन को लेकर चलाये गए जांच अभियान में 13 हाईवा को जब्त करने की कार्रवाई की गई। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि जब्त वाहनों में से11 पोटका से तथा 2 वाहन गालूडीह से जब्त किए गए। 10हाईवा में बालू, 3 में चिप्स लोड था, सभी वाहन ओवरलोडेड थे।हाईवा में माइनिंग का चालान की माँग पर उन्होंने किसी तरह का चालान प्रस्तुत नहीं किया। जब्त वाहनों पर लगभग 6 लाख रुपये का जुर्माना करते हुए जिला खनन पदाधिकारी को अग्रेतर कार्रवाई हेतु निर्देश दिए गए हैं। इसमे से पूछताछ के क्रम में एक हाइवा भाग गया जिसे ब्लैक लिस्ट कर दिया गया जिसका noJH05CP 5100है-पोटका में जब्त हाइवा में बालू उड़ीसा से आ रहा था ।

About The Author

See also  ड्रग्स और सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सरयू राय ने एसएसपी को दिया एक सप्ताह का समय

Thanks for your Feedback!

You may have missed