Advertisements

बिक्रमगंज/रोहतास ( धर्मेन्द्र कुमार सिंह):- स्थानीय शहर के थाना चौक स्थित बड़ी मस्जिद के पास एक महिला उपभोक्ता के द्वारा बिजली की चोरी करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का मामला प्रकाश में आया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए विधुत आपूर्ति अवर प्रमंडल बिक्रमगंज के सहायक विधुत अभियंता संतन कुमार कौशल ने बताया कि गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि थाना चौक के बड़ी मस्जिद के समीप एक महिला उपभोक्ता आयशा खातून के द्वारा अवैध रूप से मीटर से बाई पास कनेक्शन निकाल कर बिधुत ऊर्जा की चोरी की जा रही है। मिली सूचना के आलोक में गुरुवार की दोपहर करीब 2 बजे उक्त स्थल पर विद्युत अधीक्षण अभियंता रणधीर कुमार सिन्हा, विद्युत कार्यपालक अभियंता प्रेम कुमार प्रवीण के साथ बिक्रमगंज सहायक विद्युत अभियंता संतन कुमार कौशल, कनीय विद्युत अभियंता अमित कुमार अपने टीम के साथ मीटर जांच के दौरान बड़ी मस्जिद के पास पहुंचे तो पाया कि श्रीमती आयशा खातून जिसका उपभोक्ता संख्या 22360017494 है, जिसका स्वीकृत भार 4 के.डब्ल्यू. है। इनके द्वारा अवैध रूप से मीटर बाई पास कर के अलग से तीन फेज लाल रंग के तार से एल.टी. विस्तारित लाइन में टोंका फंसाकर विद्युत ऊर्जा की चोरी की जा रही थी। श्रीमती खातून के द्वारा किये गए विद्युत ऊर्जा चोरी से शीर्ष कंपनी को 2,66,575/- रुपया राजस्व की क्षति हुई है। जिसके संदर्भ में बिक्रमगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

You may have missed