Advertisements

संझौली/रोहतास (मनोज कुमार):- पाँच जुलाई के अंदर संझौली प्रखंड को शत प्रतिशत टीकाकरण अभियान के तहत , प्रखंड संझौली में जीवीका टीम द्वारा टीकाकरण अभियान चलाकर लोगों को जल्द टीका लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक साक्षी रंजना ने बताया कि , जीवीका टीम के तरफ से शशिकांत कुमार , रविंद्र कुमार , अजीत कुमार , उत्पल कांत , व सुधीर कुमार के साथ जीविका के कई कैडर दीदी बड़े पैमाने पर अभियान में शामिल थी। टीम ने कई गांव में डोर टू डोर घूम-घूम कर लोगों को टीका के लिए जागरूक किया। और टीका से होने वाले लाभ को बताया। प्रखंड के करमैनी पंचायत के मिश्रवलिया , अमेठी मसोना , चांदी इंग्लिश , तिलाई , खैरा भुतहा , सियरुआ , उदयपुर , समहुता गांव में ग्रामीणों के बीच जाकर उनसे सीधे बातचीत कर वैक्सीनेशन की जानकारी दी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed