कैनरा बैंक के गोल्ड लोन में करोड़ों का सोना गायब होने का आरोप, मानगो थाने में एफआईआर

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : शहर के मानगो स्थित जाकिर नगर कैनरा बैंक शाखा में गोल्ड लोन के तहत जमा सोने के कथित रूप से गायब होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बैंक में रखे करीब 1.10 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के गायब होने की शिकायत पर मानगो थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले के सामने आने के बाद बैंक ग्राहकों में चिंता का माहौल है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोल्ड लोन के लिए बैंक में जमा किए गए आभूषणों के कथित रूप से गायब होने की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और बैंक के रिकॉर्ड, दस्तावेजों तथा संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है। मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मामले को लेकर बैंक प्रबंधन की भूमिका और गोल्ड लोन से जुड़े रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। इस घटनाक्रम पर ग्राहकों की नजर बनी हुई है।

About The Author

See also  राष्ट्रीय महिला नेतृत्व सम्मेलन की तैयारियों को लेकर NIT जमशेदपुर में समीक्षा बैठक संपन्न

You may have missed