सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए वैश्विक कोरोना महामारी में किन्नरों को आर्थिक सहयोग

Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):-प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार के गौरवपूर्ण सात वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए कुलवंत सिंह बंटी ने बताया कि इस वैश्विक कोरोना महामारी में किन्नरों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था इसी को देखते हुए आज बर्मामाइंस मंडल ने टयूब गेट के पास किन्नरों के बीच कच्चा राशन बाटा गया तथा करोना को लेकर उनके बीच जागरूकता फैलाने का काम किया किन्नर अमरजीत ने कहां की हमें आज आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ रहा है हम लोग जो चौक चौराहों पर पैसा मांगा करते थे आज लोग हमें गूगल पे पर पैसा देने की बात करते हैं हमारे पास एंड्राइड फोन नहीं है उन्होंने लोगों से कहां है कि चौक चौराहों में खड़े होने वाले किन्नरों को सीधे तौर पर आर्थिक मदद देने में मदद करें ना कि गूगल पे पर किन्नरों ने कहा कि कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए हम लोगों को अलग से कैंप लगाकर व्यवस्था की जानी चाहिए कुलवंत सिंह बंटी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि बहुत जल्द जमशेदपुर उपायुक्त सूरज कुमार से बात करके आप लोगों को वैक्सीन लगाने की व्यवस्था करवाने का काम करूंगा इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दीपक झा युवा मोर्चा परदेस उमेश पांडे सूरज कुमार सिंह आशीष पांडे आदि लोग उपस्थित थे

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed