विश्व तंबाकू दिवस पर सदर अस्पताल में कार्यक्रम का आयोजन, कार्यक्रम में शामिल लोगों ने तम्बाकू का उपयोग नहीं करने को लेकर लिया शपथ

Advertisements

माननीय स्वास्थय मंत्री, झारखण्ड मुख्य अतिथि के रूप में जनजागरूकता कार्यक्रम में हुए शामिल, कहा- परिवारिक, आर्थिक, सामाजिक एवं शारीरिक परेशानियों का कारण बनता है नशापान

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):- सदर अस्पताल, खासमहल, जमशेदपुर में माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता की अध्यक्षता में ” विश्व तंबाकू निषेध दिवस ” को लेकर एक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तम्बाकू का उपयोग नहीं करने को लेकर माननीय स्वास्थ्य मंत्री ने अपने संदेश में कहा कि कोई भी नशा मनुष्य के जीवन में तबाही लाता है जिससे परिवारिक, आर्थिक, सामाजिक एवं शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने लोगों से बताया कि नशा हमारे युवाओं को अपने ओर खींचकर और असमय मृत्यु का कारण बन रहा है जो कि एक चिंताजनक विषय है और यह देश का सबसे बड़ा नुकसान है, क्योंकि युवा देश की मुख्य ताकत हैं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी व्यक्तियों को तंबाकू का सेवन नहीं करने का शपथ दिलाया गया। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने यह शपथ लिया कि जीवन में हम कभी भी किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करेंगे एवं अपने स्वजनों, परिचितों को भी तंबाकू उत्पादों एवं किसी भी नशे का सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही साथ मौके पर मास्क का भी वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में पोटका विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री संजीब सरदार, पंचायत समिति के अध्यक्ष श्रीमती बुल्लू रानी, जिला परिषद उपाध्यक्ष श्री राजकुमार सिंह, सिविल सर्जन डॉ अरविंद कुमार लाल, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री नंदकिशोर लाल, ACMO डॉ. साहिर पॉल, विभिन्न कार्यक्रम के पदाधिकारीगण, जिला प्रबंधन इकाई NHM, जिला तंबाकू नियंत्रण इकाई आदि उपस्थित रहे।

About The Author

You may have missed