लंबित फाइलों पर वित्त मंत्री सख्त, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट, अफसरों में हलचल

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वित्त विभाग में लंबित पड़ी योजनाओं और फाइलों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने वित्त सचिव को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि विभाग में बिना उचित कारण लंबित सभी फाइलों की समीक्षा कर सात दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। साथ ही यह भी स्पष्ट करने को कहा गया है कि किन स्तरों पर और किस वजह से मामलों में देरी हुई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मंत्री ने पत्र में यह भी कहा है कि बिना वजह फाइलें रोकने वाले अधिकारियों और कर्मियों की जिम्मेदारी तय की जाए तथा आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजा जाए। उनका कहना है कि योजनाओं के समय पर क्रियान्वयन और सरकारी कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए लंबित मामलों का जल्द निपटारा जरूरी है।

About The Author

See also  आजादी के 80 साल बाद गांव तक पहुंचेगी पक्की सड़क, 3.20 करोड़ से होगा निर्माण; शिलान्यास पूरा

You may have missed