पीएम मोदी ने की युवा इंजीनियर की तारीफ, सेमीकंडक्टर मिशन में मिली बड़ी पहचान

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : देश के पहले व्यावसायिक ‘मेड इन इंडिया’ सेमीकंडक्टर चिप के लॉन्च कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमशेदपुर की युवा इंजीनियर तनीषा गौतम से बातचीत की। तनीषा फिलहाल गुजरात के साणंद स्थित सीजी सेमीकॉन ओसैट (CG Semicon OSAT) प्लांट में डिप्लोमा इंजीनियर ट्रेनी के रूप में कार्यरत हैं। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में उन्हें इंजीनियरों और कर्मचारियों के प्रतिनिधि के तौर पर प्रधानमंत्री से संवाद का अवसर मिला।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

तनीषा ने अपनी पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय, टाटानगर से पूरी की और इसके बाद एनटीटीएफ-टीएसटीआई से इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हैदराबाद स्थित डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज़ से की थी और बाद में सीजी सेमी से जुड़ गईं। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने कर्मचारियों के कार्य अनुभव, पारिवारिक पृष्ठभूमि और भारत के सेमीकंडक्टर मिशन में उनकी भूमिका पर चर्चा की। यह लॉन्च भारत के तकनीकी क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि इससे देश की व्यावसायिक सेमीकंडक्टर निर्माण क्षमता को नई पहचान मिली है।

About The Author

See also  17 लाख में बनेगा काशी विश्वनाथ जैसा भव्य पंडाल, बंगाल के कारीगर देंगे सिदगोड़ा को बनारस की झलक

You may have missed