आत्महत्या के लिए उसकने के मामले में पिता ने कराया मामला दर्ज

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : गोलमुरी मथुरा बागान के रहनेवाले अभिषेक कुमार (25) ने शनिवार की सुबह अपने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. इस मामले में गोलमुरी पुलिस ने अभिषेक के पिता भवेश ठाकुर के बयान पर आत्महत्या के लिये उकसाने का एक मामला दर्ज किया है. मामले में अज्ञात को आरोपी बनाया गया है. परिवार के लोगों से जब पुलिस ने पूछताछ की तब उन्होंने किसी का भी नाम नहीं बताया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सुबह की थी आत्महत्या

अभिषेक के परिवार के लोगों ने बताया कि अभिषेक शनिवार की सुबह उठ गया था. इसके बाद वह रोजाना की तरह बाथरूम गया हुआ था. बाथरूम से काफी देर के बाद भी जब वह बाहर नहीं निकला तब परिवार के लोग परेशान हो गये और बाहर से आवाज लगाने लगे. इसपर कोई चहल-कदमी नहीं होने पर परिवार के लोगो ने घटना की जानकारी गोलमुरी पुलिस को दी थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा था और शव को फंदे से नीचे उतारकर बाथरूम से बाहर निकाला था.

About The Author

See also  JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 342 अभ्यर्थियों को मिली राहत

Thanks for your Feedback!

You may have missed