आदित्यपुर से 4.77 लाख का ब्राउन शुगर के साथ 2 गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर । आदित्यपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने यहां पर छापेमारी कर 4.77 लाख रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर, 3 मोबाइल और एक बाइक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम अरशद अली और मो. इरफान है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

आदित्यपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुस्लिम बस्ती के किनारे रेलवे लाइन के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है. इसके बाद आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार की ओर से छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान दो युवकों को बाइक से भागते हुए देखा गया. दोनों को खदेड़कर पुलिस बल की ओर से पकड़ा गया. इसके बाद उनके पास से ब्राउन शुगर के साथ-साथ बाइक और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है. पुलिस का कहना है कि कुल कीमत 4.77 लाख रुपये है. दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है.

Thanks for your Feedback!

You may have missed