अस्मिता कबड्डी लीग का रोमांचक आयोजन, गुरुजात संघ में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :अस्मिता सिटी लीग के तहत कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन गुरुजात संघ, सोनारी में किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन जिला प्रशासन की खेल शाखा की ओर से किया गया, जो युवा मामले एवं खेल मंत्रालय तथा खेलो इंडिया कार्यक्रम के सहयोग से आयोजित हुआ। इसमें करीब 10 टीमों की लगभग 140 लड़कियों ने हिस्सा लिया और शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्रतियोगिता के अंडर-17 वर्ग में दयानंद पब्लिक स्कूल, जमशेदपुर ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर केरल पब्लिक स्कूल, जमशेदपुर रही, जबकि तीसरे स्थान पर विवेक विद्यालय, जमशेदपुर ने जगह बनाई। वहीं अंडर-17 से ऊपर के वर्ग में गुरुजात संघ, सोनारी की टीम विजेता बनी, गालूटीह ने दूसरा स्थान और जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इस मौके पर जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की समेत कई खेल संगठनों के प्रतिनिधियों ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। अधिकारियों ने खिलाड़ियों को आगे भी खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने और निरंतर अभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण और शहरी स्तर पर महिला खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते है.

About The Author

See also  धुमकुड़िया सांस्कृतिक केंद्र की मांग तेज, ग्रामीणों ने उठाई परंपरा बचाने की आवाज

Thanks for your Feedback!

You may have missed