उद्घाटन से पहले ही विवादों में घिरा समय होम्स का प्रोजेक्ट ” द सफायर”, जमीन मालिक के परिजनों ने लगाया आरोप, एमडी राजेश सिंह ने कहा – पारिवारिक विवाद है मामला…

0
Advertisements

जमशेदपुर/ आदित्यपुर :- समय होम्स के प्रोजेक्ट द सफायर की शुरुआत होने से पहले ही विवाद में घिर गया है। बता दे की जमीन मालिक के परिजनों ने प्रेस कांफ्रेंस करके यह बताया की समय होम्स के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश सिंह ने अपने गुंडागर्दी एवं अवैध कागजात बनाकर सफायर नामक परियोजना का निर्माण उनकी जमीन पर कर रहे हैं । इस प्रोजेक्ट का विरोध पूरे परिवार की तरफ से किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि परियोजना को न बनने के लिए हर एक आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। परिजनों का आरोप है कि इस मामले में सरकारी पदाधिकारी को भी गुमराह करके नक्शा पास करवा के इसे बेचने की योजना बनाई गई है । इस संबंध में सुबे के मुख्यमंत्री से भी इसकी शिकायत की जाएगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि आदित्यपुर में बन रहे सफायर प्रोजेक्ट की जमीन हमारे पूर्वजो की है। जिसका पारिवारिक बटवारा अभी तक नहीं हुआ है। हमने पारिवारिक बँटवारा हेतु और अपना हिस्सा पाने हेतु सरायकेला न्यायालय में वाद सूट नंबर.- 39/2013 दायर किया था। विभिन तिथियों को इस माननीय न्यायालय के दवारा दोनों पक्षों की सुनवाई की गयी तत्पचात सुनवाई पूरी होने के बाद माननीय न्यायालय के दवारा हमारे पक्ष में फैसला 10.06.2019 को आया और मुझे मेरा हिस्सा देने हेतु आदेश दिया गया इस आदेश के आलोक में श्रीमती टीपी कुंडू दवारा MISC. CASE – 10/2019 दायर किया गया जो अभी न्यायालय में लंबित है और जिसका फैसला बहुत ही जल्द आने वाली है।
कुल तीन मामले कोर्ट में चल रहे है जिसमें से एक में डिग्री भी मिल गई है इसके बावजूद राजेश सिंह के द्वारा गुंडागर्दी से जमीन पर कब्जा कियाबजा रहा है। इस सम्बन्ध में अधिवक्ता के दवारा 8 अक्टूबर को समाचार पत्र के माध्यम से वाद सम्बंधित सूचना भी प्रकाशित करवाया था जिसके बावजूद समय होम्स के द्वारा कोई असर नहीं है।
मामले में राजेश सिंह का कहना है कि ये जमीन लेने के बाद का मामला है जिसमें कोर्ट के फैसले का इंतजार है। जैसा फैसला आएगा उसके हिसाब से उनके परिवार वाले समझौता करेंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed