जासूसी-आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़… CCTV से सेना पर नजर रखने वाला नेटवर्क, MBA-BCA ग्रेजुएट भी शामिल

0
Advertisements

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े अंतरराज्यीय जासूसी और आतंकी मॉड्यूल का खुलासा किया है, जो कथित तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़ा हुआ था। इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो देश के अलग-अलग राज्यों में सेना और सुरक्षा प्रतिष्ठानों की रेकी और निगरानी में शामिल थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क बेहद हाई-टेक तरीके से काम कर रहा था। आरोप है कि कुछ अभियुक्तों ने सोलर पावर से चलने वाले CCTV कैमरे सैन्य ठिकानों और सुरक्षा पोस्ट के आसपास लगाए और उनकी लाइव फीड विदेशी हैंडलर्स तक भेजी जा रही थी। इस काम में कई पढ़े-लिखे युवा, यहां तक कि MBA और BCA डिग्रीधारी भी शामिल पाए गए।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड ऐप्स के जरिए युवाओं की भर्ती कर रहा था और उन्हें हथियार तस्करी, जासूसी और संवेदनशील इलाकों की निगरानी जैसे कामों में इस्तेमाल किया जा रहा था। जांच एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क के विदेशी कनेक्शन और फंडिंग की भी जांच कर रही हैं।

About The Author

See also  सैकड़ों करोड़ के GST फर्जीवाड़े पर ED की कार्रवाई, झारखंड-बंगाल के 4 ठिकानों पर छापेमारी

Thanks for your Feedback!

You may have missed