2,000 करोड़ के होमबायर्स फ्रॉड केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई… दिल्ली की रियल्टी कंपनी पर छापेमारी से मचा हड़कंप

0
Advertisements

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़े होमबायर्स फ्रॉड मामले में दिल्ली की एक रियल एस्टेट कंपनी पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई करीब 2,000 करोड़ रुपये के कथित घोटाले से जुड़ी बताई जा रही है, जिसमें हजारों निवेशकों और घर खरीदारों से धोखाधड़ी के आरोप हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, कंपनी और उससे जुड़े लोगों पर आरोप है कि उन्होंने फ्लैट और प्रोजेक्ट्स देने के नाम पर बड़ी संख्या में लोगों से रकम जुटाई, लेकिन समय पर निर्माण और कब्जा नहीं दिया गया। इस मामले में करीब 19,400 होमबायर्स प्रभावित होने की बात सामने आई है, जिनकी रकम वर्षों से फंसी हुई बताई जा रही है।

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच शुरू करते हुए कंपनी से जुड़े परिसरों पर तलाशी ली है और कई दस्तावेज जब्त किए हैं। एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि ग्राहकों से जुटाई गई रकम को किन माध्यमों से डायवर्ट किया गया और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही।

About The Author

See also  भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी-20 के टिकट 1,600 से 18,000 रुपए तक, बिक्री की जानकारी बाद में होगी जारी

Thanks for your Feedback!

You may have missed