खत्म करें नॉन स्टिक बर्तनों का क्रेज! सेहत के लिए है बहुत हानिकार…

0
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- नॉन स्टिक बर्तन आपके काम को भले ही आसान बना देते हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि नॉन स्टिक बर्तनों में खाना बनाना आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित होगा। दरअसल, नॉन स्टिक बर्तनों में खाना बनाकर खाने से आपकी सेहत पर ढेर सारे नेगेटिव असर पड़ सकते हैं। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स नॉन स्टिक बर्तनों का इस्तेमाल करने से बचने की सलाह देते हैं। आइए, इन्हें इस्तेमाल करने के कुछ नुकसानों के बारे में जानते हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कई बीमारियों को करता है इन्वाइट

नॉन स्टिक बर्तनों में पाए जाने वाला पीएफओए कई गंभीर बीमारियों को आमंत्रित करने का काम कर सकता है। नॉन स्टिक बर्तनों में खाना पकाने की वजह से आप थायरॉइड, किडनी और लिवर से जुड़ी बीमारियां, ब्रेस्ट, प्रोस्टेट और ओवेरियन कैंसर के खतरे को भी काफी हद तक बढ़ सकते हैं।

इम्यून सिस्टम पर पड़ता है बुरा असर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नॉन स्टिक बर्तनों को बनाने के लिए पेरफ्लूरूक्टेनोइक एसिड, एक तरह का टॉक्सिक केमिकल यूज किया जाता है। अगर आप नॉन स्टिक बर्तनों में खाना बनाएंगे तो ये जहरीला केमिकल आपकी बॉडी में जमा होने लगेगा और आपका इम्यून सिस्टम कमजोर होता जाएगा। अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने के लिए नॉन स्टिक बर्तनों में खाना बनाना बंद कर दीजिए।

प्रेग्नेंसी के लिए खतरनाक

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुतबाकि प्रेग्नेंसी के दौरान खाना बनाने के लिए नॉन स्टिक बर्तनों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो आपको केमिकल युक्त बर्तनों की जगह नेचुरल बर्तनों में बना खाना खाना चाहिए।

See also  सर्दियों के ये 8 सुपरफूड्स खाएं 4 महीने, सालभर सेहत को मिलेगा फायदा

साथ ही ध्यान रहे कि अगर आपके नॉन स्टिक पैन में क्रैक पड़ गया है तो आपको इसमें खाना बनाने की गलती नहीं करनी चाहिए। अगर आप इस तरह के नुकसानों के बारे में जानने के बाद भी नॉन स्टिक बर्तनों का यूज करना चाहते हैं तो आपको साइड इफेक्ट्स की इंटेंसिटी को कम करने के लिए धीमी आंच पर खाना पकाना चाहिए।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed