ग्रेजुएशन नाइट में भावुक विदाई, छात्रों के लिए सजी यादगार शाम

0
Advertisements

जमशेदपुर : शेन इंटरनेशनल स्कूल में सत्र 2025–26 के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए भव्य ‘ग्रेजुएशन नाइट’ का आयोजन किया गया। “A Night to Remember” थीम पर आधारित इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और ग्रेजुएट्स की कैंडल प्रोसेशन के साथ हुई, जिसने पूरे माहौल को भावुक और गरिमामय बना दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुमिता नुपुर (टिस्को हॉर्टिकल्चर) ने छात्रों को जीवन में हर परिस्थिति में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए कहा कि जहां भी अवसर मिले, वहीं खिलना सीखें। वहीं अकादमिक प्राचार्या तंद्रिमा बनर्जी और प्रशासनिक प्राचार्या डॉ. केया आदक ने छात्रों को संदेश दिया कि सफलता केवल अंकों से नहीं, बल्कि ईमानदारी, धैर्य और संवेदनशीलता से तय होती है।

इस मौके पर जूनियर छात्रों द्वारा बैंड और नृत्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। इसके बाद मैंगो और कांड्रा कैंपस के छात्रों के लिए औपचारिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। हेड बॉय और हेड गर्ल के साथ हन्या और धृति के विदाई भाषणों ने सभी को भावुक कर दिया, जिसमें उन्होंने अपने स्कूल जीवन की यादों को साझा किया।

कार्यक्रम का सबसे खास क्षण तब आया, जब मैंगो कैंपस से एस. के. तशीन अली और पलक सिंह तथा कांड्रा कैंपस से आर्यन राज और अनुष्का रॉय को ‘मिस्टर एंड मिस शेन’ का खिताब दिया गया। अंत में केक कटिंग और भव्य रात्रिभोज के साथ इस यादगार शाम का समापन हुआ, जिसने छात्रों के जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत का संकेत दिया।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed