चुनाव आयोग का बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 5 जिलों के अधिकारियों का तबादला

0
Advertisements
Advertisements

असम : असम विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के एक दिन बाद चुनाव आयोग ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए पांच जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) का तबादला कर दिया है। इसमें कोकराझार, माजुली, बक्सा, चिरांग और उदलगुरी जिलों के डीईओ को नई जिम्मेदारियों के लिए नियुक्त किया गया है। आयोग ने इस बदलाव की जानकारी असम के मुख्य सचिव रवि कोटा को भी पत्र के जरिए दी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

यह कदम असम में आगामी चुनाव की निष्पक्ष प्रक्रिया सुनिश्चित करने के मकसद से उठाया गया माना जा रहा है। चुनाव आयोग ने पिछले कुछ समय में पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में भी चुनावी तैयारियों के तहत प्रशासनिक स्तर पर अधिकारी परिवर्तन के आदेश दिए हैं, जिससे चुनावी तंत्र को मजबूत बनाया जा सके।

See also  इकबालपुर में बीजेपी बैठक के बाद बवाल, टीएमसी समर्थकों से झड़प, इलाके में तनाव

Thanks for your Feedback!

You may have missed