सालडीह छठ घाट की सूरत बदलने की कवायद: प्रशासक रवि प्रकाश ने संभाली कमान, जेसीबी से शुरू हुई सफाई और मरम्मत का काम

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर:आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के सालडीह छठ घाट की जर्जर स्थिति को लेकर नगर निगम के निवर्तमान उपमहापौर अमित सिंह बॉबी ने गहरी चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से घाट की तत्काल मरम्मत और साफ-सफाई की मांग की थी। इस पर रविवार को आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासक रवि प्रकाश स्वयं सालडीह पहुंचे और दो जेसीबी मशीनों की मदद से घाट को दुरुस्त करवाने का कार्य शुरू कराया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्रशासक रवि प्रकाश ने बताया कि सालडीह खरकई घाट की स्थिति अवैध बालू उठाव के कारण बेहद खराब हो गई है। दीपावली के बाद घाट की मरम्मत की गई थी, लेकिन बालू माफियाओं द्वारा घाट किनारे गहरे गड्ढे बना दिए जाने से छठ व्रतियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने ऐसे अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

वहीं, निवर्तमान डिप्टी मेयर अमित सिंह बॉबी ने कहा कि सालडीह घाट एक प्रमुख छठ घाट है, जहां सालडीह मांझी टोला, आशियाना और आसपास के इलाकों से हजारों श्रद्धालु प्रतिवर्ष लोक आस्था के इस महापर्व में शामिल होते हैं। ऐसे में नगर निगम को दीपावली के तुरंत बाद ही घाटों की मरम्मत और सफाई अभियान चलाना चाहिए था।

नगर निगम प्रशासक रवि प्रकाश ने बताया कि आदित्यपुर समेत गम्हरिया क्षेत्र के सभी छठ घाटों की पहचान कर वहां सफाई, मरम्मत और लाइटिंग व्यवस्था की जा रही है, ताकि व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मौके पर सहायक नगर आयुक्त विपुल सन्नी, सिटी मैनेजर रवि भारती, देवाशीष प्रधान, सूरज सेठ और सौरभ कुमार, सत्यम भारद्वाज सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed