हंटरगंज में पत्थर-बालू कारोबारियों के ठिकानों पर ईडी का छापा, गोसाईडीह से नागर तक कार्रवाई

Advertisements

चतरा : हंटरगंज में शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने पत्थर और बालू कारोबार से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। गोसाईडीह से नागर तक कारोबारियों के कार्यालयों और आवासों पर एक साथ कार्रवाई की सूचना है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

जानकारी के अनुसार, टीम गोसाईडीह में कारोबारी प्रेम सिंह के ठिकाने पर पहुंची। साथ ही नागर में अरुण सिंह और शक्ति सिंह के कार्यालयों और आवासों पर भी छापेमारी हो रही है। कार्रवाई के दौरान बिहार पुलिस और स्थानीय पुलिस के जवान भी साथ हैं।

अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में चर्चा तेज है। ईडी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है और छापेमारी जारी है।

About The Author

See also  घर में अकेली बच्चियों को देख 13 साल के किशोर ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, हिरासत में आरोपी

You may have missed