भूमिपूजन के साथ दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू, गोल्डन रंग के भव्य मंदिर में विराजेंगी मां दुर्गा



हल्दीपोखर : पोटका के हल्दीपोखर स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से सोमवार को दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण के लिए विधिवत भूमिपूजन किया गया। सोनारी से पहुंचे पंडित बापी मुखर्जी ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न कराई। इस दौरान कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मां दुर्गा की आराधना कर शांतिपूर्ण एवं सफल पूजा आयोजन की कामना की।


पूजा कमेटी के अनुसार, इस वर्ष गोल्डन रंग का भव्य काल्पनिक मंदिर तैयार किया जाएगा, जिसमें आकर्षक सजावट के बीच मां दुर्गा की सुंदर एवं भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। कमेटी के अध्यक्ष सुरजीत कुंडू (राजू) ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी दुर्गा पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित करने की तैयारी है। पंडाल को आकर्षक और भव्य स्वरूप देने के लिए कमेटी के सदस्य विशेष तैयारी कर रहे हैं।
भूमिपूजन कार्यक्रम में पार्षद सूरज मंडल, मुखिया देवी कुमारी भूमिज, पंडित बापी मुखर्जी, दुलाल मुखर्जी, कृष्णा प्रसाद, दिलीप राम, रमेश मोदी, दिलीप अग्रवाल, विष्णु कुंभकार, संजय कुंडू, निलय मंडल, सूजय नंदी, श्याम सुंदर सरकार, विशाल गुप्ता, संदीप अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, निलेश खंडेलवाल, संजीत प्रधान, प्रकाश सोनकर, राहुल मोदक, विक्की गुप्ता, राहुल गुप्ता, प्रणय कुमार, किशानु नंदी, अभिनव राम, डोमन सोनकर आदि उपस्थित थे।


