पिकनिक के दौरान नदी में डूबे 20 वर्षीय युवक का शव बरामद, परिवार में मातम

Advertisements

पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट पहाड़भांगा नदी में रविवार को नहाने के दौरान डूबे टेल्को आजाद बस्ती निवासी राजू सिंह राजपूत (20) का शव सोमवार को बरामद कर लिया गया। पोटका पुलिस ने ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से कई घंटे तक तलाशी अभियान चलाया। इसके बाद घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर जादूगोड़ा सीमा स्थित नहर के पास शव मिला। शव बरामद होने की खबर के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, राजू रविवार को अपने पांच दोस्तों मुकेश सिंह, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार, संजीव कुमार और बीरेंद्र सिंह के साथ पहाड़भांगा पिकनिक मनाने आया था। सभी दोस्त नदी में नहा रहे थे, तभी राजू गहरे पानी में चला गया और डूब गया। दोस्तों के शोर मचाने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन रविवार को उसका पता नहीं चल सका। सूचना मिलने के बाद पोटका थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सोमवार को दिनभर नदी क्षेत्र में कैंप कर तलाशी अभियान चलवाया।

कई घंटे की मशक्कत के बाद राजू का शव जादूगोड़ा सीमा के पास स्थित नहर से बरामद किया गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पोटका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर भेज दिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

About The Author

You may have missed