डीआरएम ने जंक्शन का रात्रि निरीक्षण किया, यात्री सुविधाओं और विकास कार्यों की ली समीक्षा

0
Advertisements

सहरसा : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने रविवार देर रात सहरसा जंक्शन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर में चल रहे विकास कार्यों और यात्री सुविधाओं की स्थिति का विस्तार से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

डीआरएम ने प्लेटफॉर्म, सफाई व्यवस्था, यात्री सुविधाओं और चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जून के पहले सप्ताह से यार्ड रिमॉडलिंग कार्य की विशेष समीक्षा शुरू की जाएगी, जिससे स्टेशन विकास कार्यों में तेजी आएगी और रेल परिचालन बेहतर होगा।

उन्होंने कहा कि सहरसा जंक्शन पर यात्रियों की सुविधाओं को और मजबूत करने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी और विकास कार्यों को तय समय में पूरा करने पर जोर दिया जाएगा।

About The Author

See also  अवैध बालू लदे 7 हाईवा जब्त, खनन टास्क फोर्स की देर रात कार्रवाई

Thanks for your Feedback!

You may have missed