अवैध अफीम की खेती पर STF की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार, नेटवर्क की तलाश तेज

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

गया : डुमरिया-छकरबंधा थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती के मामले में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो लंबे समय से एनडीपीएस एक्ट के तहत अवैध अफीम की खेती में शामिल बताए जा रहे हैं। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। शुरुआती जांच में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं, जिनके आधार पर इस पूरे अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि इस गतिविधि के पीछे एक बड़ा नेटवर्क सक्रिय हो सकता है, जिसकी जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इधर, पुलिस और एसटीएफ की टीम यह भी पता लगाने में जुटी है कि अवैध अफीम की यह खेती किन-किन इलाकों तक फैली हुई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। पूरे नेटवर्क को उजागर करने के लिए छापेमारी और जांच अभियान तेज कर दिया गया है।

See also  गांजा और कारतूस बरामद होने से हड़कंप, अस्पताल परिसर सील, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Thanks for your Feedback!

You may have missed