गर्मी में बर्फ वाला पानी पीना पड़ सकता है भारी, जानिए इसके 5 गंभीर नुकसान…

0
Advertisements

लोक आलोक सेंट्रल डेस्क:जैसे ही गर्मी का मौसम शुरू होता है, लोग ठंडी चीज़ों का सेवन ज़्यादा करने लगते हैं। तेज धूप से लौटकर लोग लस्सी, छाछ, जूस, नारियल पानी, आम पन्ना और सबसे ज़्यादा फ्रिज का ठंडा पानी पीना पसंद करते हैं। ठंडा पानी पीने से शरीर को तुरंत ठंडक और ताज़गी का एहसास होता है, लेकिन कई लोग इसमें बर्फ डालकर या बहुत ठंडा पानी पीते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं बर्फ वाले पानी को पीने से होने वाले 5 बड़े नुकसान—

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

1. पाचन तंत्र को करता है कमजोर

बहुत ठंडा पानी पीने से पाचन क्रिया प्रभावित होती है। भोजन के दौरान या बाद में बर्फ वाला पानी पीने से शरीर पहले उस पानी के तापमान को सामान्य करने में ऊर्जा लगाता है, जिससे भोजन ठीक से पच नहीं पाता। इससे अपच, गैस और पेट दर्द की शिकायत हो सकती है।

2. गले की समस्या

बर्फ वाला पानी पीने से शरीर में म्यूकस यानी बलगम बनने लगता है। इससे गले में खराश, सूजन, खांसी और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं हो सकती हैं। जिन लोगों को सांस संबंधी परेशानियां हैं, उन्हें तो बर्फ वाला पानी बिल्कुल नहीं पीना चाहिए।

3. सिरदर्द और साइनस की समस्या

तेज़ धूप से लौटते ही अगर आप बर्फ वाला पानी पीते हैं, तो इससे सिरदर्द हो सकता है। ठंडा पानी नसों को सिकोड़ता है, जिससे ब्रेन पर असर पड़ता है और सिर दर्द शुरू हो सकता है। साइनस के मरीजों को इससे विशेष रूप से बचना चाहिए।

See also  दिल को वॉक, दिमाग को किताबें और किडनी को पानी पसंद, जानें शरीर के 7 अंगों की हेल्दी आदतें

4. बवासीर (पाइल्स) का कारण

लंबे समय तक बर्फ वाला पानी पीने से मल सख्त हो सकता है, जिससे कब्ज़ और बाद में बवासीर की समस्या हो सकती है। अत्यधिक ठंडे पानी से आंतों में जख्म भी हो सकते हैं, जिससे पेट दर्द और मल में खून जैसी गंभीर समस्या हो सकती है।

5. शरीर में पानी की कमी

यह जानकर हैरानी होगी कि बर्फ वाला पानी शरीर में डिहाइड्रेशन का कारण बन सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बहुत ठंडा पानी प्यास को तुरंत शांत कर देता है और व्यक्ति दिनभर कम पानी पीता है। इससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है।

गर्मी में बर्फ मिलाकर पानी पीना भले ही अच्छा लगे, लेकिन यह शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। हमेशा कमरे के तापमान वाला पानी पीना बेहतर होता है। अगर ठंडा पानी पीना ही है तो फ्रिज से निकालकर कुछ देर रखने के बाद हल्का ठंडा पानी पिएं, लेकिन बर्फ डालने या फ्रीजर का पानी पीने से बचें।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed