ईश्वरचंद्र विद्यासागर की 207वीं जयंती पर चित्रांकन व निबंध प्रतियोगिता, 153 विद्यार्थियों ने लिया भाग

Advertisements

जमशेदपुर : झारखंड बंगाली समिति, जमशेदपुर शाखा ने ईश्वरचंद्र विद्यासागर की 207वीं जयंती के अवसर पर 49वीं चित्रांकन एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की। साकची स्थित हाई स्कूल में हुई प्रतियोगिता के चित्रांकन वर्ग में 101 और निबंध में 52 विद्यार्थियों ने भाग लिया। दोनों प्रतियोगिताओं को चार-चार वर्गों में बांटा गया था। निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को बांग्ला, हिंदी और अंग्रेजी में लिखने का अवसर दिया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

समिति की अध्यक्ष झरना कर ने कहा कि कार्यक्रम महान साहित्यकार और बांग्ला भाषा के प्रमुख निर्माताओं में से एक ईश्वरचंद्र विद्यासागर की 207वीं जयंती पर आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को विद्यासागर के साहित्यिक योगदान और उनके विचारों को जानने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम में झरना कर, तपन सेनशर्मा, निखिल दत्ता, सुमिता बेरा, रमा मुखर्जी, अरुण सिन्हा, सुजाता विश्वास, पूरबी चटर्जी, निसार अमीन, सरोज सेन, आशीष गुप्ता, शुक्ला रॉयचौधरी, तरुण कांति घोष, सुपर्णा सेनशर्मा, चंदना चटर्जी, आरती सेन, बुलबुल घोष और जोत्सना मंडल मौजूद रहे। एसोसिएशन के अन्य सदस्य और प्रमुख हस्तियां भी शामिल हुईं।

About The Author

See also  सड़क सुरक्षा रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश, हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने की अपील

You may have missed