ऑपरेशन जीरो टॉलरेंस में 03 अभियुक्त गिरफ्तार, साकची और ओलिडीह में पुलिस की कार्रवाई
Advertisements

जमशेदपुर : वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर डॉ0 ऐहतेशाम वकारिब के नेतृत्व में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध संचालित “ऑपरेशन जीरो टॉलरेंस” के तहत साकची एवं ओलिडीह थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। साकची से 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम तथा ओलिडीह से 01 अभियुक्त की गिरफ्तारी NDPS Act के तहत की गई। सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
Advertisements

Advertisements



