मध्य प्रदेश में SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 42 लाख से ज्यादा वोटरों के नाम कटे

0
Advertisements
Advertisements

भोपाल: मध्य प्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश में SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। मध्य प्रदेश में SIR के जरिए 42 लाख से ज्यादा वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से कटे हैं। अकेले राजधानी भोपाल से 4 लाख से ज्यादा वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से कटे हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मुख्य निवार्चन पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने प्रेस कांफ्रेंस करके ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसआईआर अंतर्गत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। इसमें 5,74,06,143 मतदाताओं में से 5,31,31,983 मतदाताओं ने गणना पत्रक प्रस्तुत किए हैं।EC आज केरल, छत्तीसगढ़ और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की ड्राफ्ट लिस्ट भी पब्लिश करेगा। छत्तीसगढ़ में भी आंकड़ा लाखों में हो सकता है। इससे पहले चुनाव आयोग 7 राज्यों पश्चिम बंगाल, राजस्थान, तमिलनाडु, गुजरात, गोवा, लक्षद्वीप और पुडुचेरी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर चुकी है।

इन राज्यों में अलग-अलग कारणों से कुल 2 करोड़ 70 लाख से ज्यादा नाम ड्राफ्ट रोल से हटाए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 97 लाख तमिलनाडु से फिर गुजरात से 73 लाख और बंगाल से 58 लाख नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में से बाहर किए गए हैं।2025 की स्थानीय निकाय चुनावों के लिए तैयार वोटर लिस्ट के मुताबिक केरल में 2.86 करोड़ से ज्यादा रजिस्टर्ड वोटर हैं। SIR के तहत मतदाता सूची का 99% से अधिक डिजिटलीकरण पूरा हो गया है और लगभग 25 लाख नाम हटाए जा सकते हैं। केरल विधानसभा की सभी 140 सीटों पर 2026 में चुनाव होना है।ड्राफ्ट और फाइनल वोटर लिस्ट, दावा-आपत्ति की सूची वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। राजनीतिक दलों के साथ साझा होगी। ERO के फैसले के खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट और फिर CEO के पास अपील का प्रावधान भी रहेगा।

See also  पटना एयरपोर्ट पर टाइल गिरने का वीडियो वायरल, तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना

अगर किसी मतदाता के दस्तावेज रिकॉर्ड से मेल नहीं खाते, तो ERO नोटिस जारी करेगा। जांच के बाद ही नाम जोड़ने या हटाने का फैसला लिया जाएगा। बिना सुनवाई के किसी का नाम नहीं हटाया जाएगा।

Thanks for your Feedback!

You may have missed